Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, RBI ने घोषित की 30 जून की छुट्टी

On: June 29, 2025 1:56 PM
Follow Us:
Bank Holiday All banks will remain closed tomorrow on Monday, RBI has declared holiday on 30 June

Bank Holiday: अगर आपको बैंक में कल जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कल यानी सोमवार 30 जून 2025 (Bank Holiday News) को सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक देश के सिर्फ एक राज्य में ही बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक समय से खुलेंगे। आइए जानते हैं कि RBI ने सोमवार यानी 30 जून को छुट्टी क्यों दी है।

दरअसल, कल यानी 30 जून को रेमना नी. के मौके पर मिजोरम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। रेमना नी का मतलब मिजो भाषा में (शांति का दिन) होता है। यह हर साल 30 जून को यह दिन मनाया जाता है।

इसी दिन 1986 में मिजोरम शांति समझौते (Mizoram Peace Accord) पर हस्ताक्षर हुए थे।

यह समझौता मिजोरम में करीब 20 साल तक चली उग्रवाद की समस्या को खत्म करने का एक बड़ा कदम बताया जाता था।

रेमना नी को मिजोरम के लोग (शांति और एकता) के प्रतीक के रूप में याद करते हैं।  और इस दौरान पूरे राज्य में खास तरह ते कार्यक्रम होते है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now