मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 29 जून का राशिफल

On: June 29, 2025 6:21 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 29 june horoscope today

Aaj Ka Rashifal: आज  दिन रविवार है और तारीख 29 जून है। आइए जानते है कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपको अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष करना होगा। वित्तीय मामलों को आज आप गंभीरता से लें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के सुलझने से आज आपको राहत मिलेगी।

वृषभ राशि  के लिए आज का राशिफल

आज समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। आप परिवार से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेंगे। आय और व्यय में तालमेल का अभाव आपको परेशान कर सकता है। कारोबारी सौदे आज आपके लिए लाभदायी रहेंगे।

मिथुन राशि  के लिए आज का राशिफल

आज भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घरेलू मामले में आज बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की अनदेखा करना भारी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें  Shani Margi 2025: शनि की मार्गी चाल से खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े! देखें आपकी राशि लिस्ट में है या नहीं

कर्क राशि  के लिए आज का राशिफल

व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से रिश्तों में चल रहा टकराव आज दूर होगा। कुछ लोग सोची-समझी साजिश में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप व्यापारिक योजना की शुरुआत कर सकते है।

सिंह राशि  के लिए आज का राशिफल

आज आपको नौकरी में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज आप काम की धीमी गति को लेकर परेशान रहेंगे। इसके अलावा आप सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि  के लिए आज का राशिफल

आज आप वैचारिक गतिरोध दूर करने का प्रयास करेंगे। हर समय बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। बाहरी दबाव में लिए फैसले आपके लिए  परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज आय के नए स्रोत बनेंगे।

यह भी पढ़ें  Today Raashifal: बुधवार का बड़ा राशिफल, वृद्धि योग और श्रवण नक्षत्र किस राशि को देगा चमत्कारी लाभ?

तुला राशि  के लिए आज का राशिफल

आज छोटी-छोटी बातों पर उलझने से तनाव बढ़ सकता है। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। वरना बाद में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आज आप लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। आज राजकीय मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक राशि  के लिए आज का राशिफल

आज भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। आपका खुला व्यवहार लोगों को परेशान करेगा। सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ेगा। दौड़धूप की अधिकता से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

धनु राशि  के लिए आज का राशिफल

आज आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिल सकती है। मित्रों से कहासुनी होने का आज आपको भय बनेगा। आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आज आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धैर्य रखें और गुस्सा न करें ।

यह भी पढ़ें  Agriculture News: किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

मकर राशि  के लिए आज का राशिफल

आज परेशानियों से निकलना आपके लिए चुनौती बन सकता है। तनाव के चलते आज आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। व्यापारिक सौदे आज आपके लिए लाभदायी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आज सफलता संभव है।

कुंभ राशि  के लिए आज का राशिफल

आज आप करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। हालांकि, आज कार्यक्षेत्र में टकराव बढ़ सकता है। आप अपने सपने साकार करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। नए सौदे आपके लिए लाभदायी रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि  के लिए आज का राशिफल

आज अधिकारी आपके काम के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। झूठ बोलकर आप खुद ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। परिवार और मित्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने में आज आप नाकाम रहेंगे। विवाद से बचें। वरना कोई बड़ा नकसान हो सकता है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now