Haryana News:हरियाणा में लिव इन में रह रही महिला की हत्या, प्रेमी ने चाकू से किए 25 वार!

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Haryana News Woman living in live-in relationship murdered in Haryana, lover stabbed her 25 times with a knife

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एक युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। महिला के शरीर पर चाकू से 22 से 25 बार वार किए गए है। ज्यादातर वार महिला की गर्दन, पेट, छाती और चेहरे पर किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गंगाराम कॉलोनी का है। यह घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका के शव को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया है। खबरों की मानें, तो शुक्रवार सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई तो किरायेदारों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद मौके पर साक्ष्य जुटाए गए।

पति की दो साल पहले हो गई थी मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान उषा देवी (42) के रुप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की रहने वाली थी। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि उषा देवी (अशोक कुमार) के साथ पिछले छह साल से गंगाराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। उसके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी।

अपने पति की मौत के बाद वह शाहजहांपुर के महेंद्र के साथ करीब एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी महेंद्र ऑटो चलाता था। वहीं उषा काबड़ी रोड पर एक फैक्टरी में काम करती थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में आरोपी ने उसकी जान ले ली।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गंगाराम कॉलोनी में एक महिला का शव मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। जो व्यक्ति उसके साथ रहता था। वह अभी फरार है। उस पर ही हत्या का शक है। जांच जारी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now