Haryana News: हरियाणा में 3 भाई आर्मी में हुए भर्ती, एक नायब सूबेदार और 2 अग्निवीर, गांव में ऐसे हुआ स्वागत

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Haryana News 3 brothers got recruited in the army in Haryana, one Naib Subedar and 2 Agniveers, this is how they were welcomed in the village

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 3 भाई भारतीय सेना में भर्ती हो गए हैं। इनमें से दो का चयन अग्निवीर में हुआ है। जबकि, एक भाई पहले से ही आर्मी में भर्ती है। वहीं अफरोज और मोहम्मद अफसार जब ​​​​​​8 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली बार अपने घर आए, तो पूरे गांव के लोगों ने फूल और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला डूंगरान शहजादपुर का है। यहां रहने वाले शहूद और कामिल सगे भाई हैं। दोनों ही भाई खेतीबाड़ी कर अपना परिवार पाल रहे है। खबरों की मानें, तो शहूद खान ने बताया कि उनकी तमन्ना थी कि उनका बेटे देश की सेवा करें, जो अब पूरी गई है।

छह साल पहले अंसार का हुआ था आर्मी में चयन

उन्होंने बताया कि छह साल पहले उनके बड़े बेटे अंसार अहमद का चयन हुआ था और 2024 में अफरोज और भतीजे मोहम्मद अफसार सेना में भर्ती गए है। दोनों ट्रेनिंग खत्म कर वर्दी पहनकर ही गांव में पहुंचे। इस बाद गांव वालों ने उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि अंसार अहमद अभी वेस्ट बंगाल में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है। वहीं अफरोज और अंसार दोनों सगे भाई हैं, जबकि अफसार उनके सगे चाचा शहुद खान का बेटा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now