Murder News: शादी से एक दिन पहले प्रेमी से कराई दूल्हे की हत्या, दुल्हन गिरफ्तार

On: June 17, 2025 9:33 PM
Follow Us:
शादी से एक दिन पहले प्रेमी से कराई दूल्हे की हत्या, दुल्हन गिरफ्तार

Murder News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहां एक युवती ने शादी से ठीक एक दिन पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर की हत्या करवा दी। यह घटना न केवल रिश्तों के विश्वास को झकझोरने वाली है, बल्कि पुलिस जांच में खुलते खुलते ऐसे राज सामने आए हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल है।

घटना रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव की है। गांव निवासी 25 वर्षीय युवक निहाल की शादी तय हुई थी और उसकी बरात अगले ही दिन जानी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही निहाल रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढा, मगर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बरात तय तारीख पर नहीं जा सकी और परिवार वालों के लिए ये चिंता और शर्मिंदगी का विषय बन गया।Murder News

 निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले निहाल का अपहरण कराया और फिर सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर निहाल की हत्या कर दी।
निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले निहाल का अपहरण कराया और फिर सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर निहाल की हत्या कर दी। निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले निहाल का अपहरण कराया और फिर सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर निहाल की हत्या कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। निहाल की आखिरी लोकेशन और कुछ गवाहों की गवाही के आधार पर पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया, तो पता चला कि निहाल को उसके ही ससुराल पक्ष से आए एक युवक ने घर से बुलाया था। युवक ने खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया और निहाल को घर से बाहर ले गया, जहां पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार उसका अपहरण कर ले गए।

बाद में निहाल की लाश अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगलों से बरामद हुई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वह और भी चौंकाने वाला था। निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले निहाल का अपहरण कराया और फिर सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर निहाल की हत्या कर दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफशां और उसके प्रेमी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में विश्वास का संकट किस हद तक जा पहुंचा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now