Haryana Film City: इन दो शहरो में 100- 100 एकड में बनेगी Film City, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

On: June 10, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Haryana Film City: इन दो शहरो में बनेगी फिल्म सीटी,

Haryana Film City: हरियाणा सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100 एकड़ ज़मीन पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस ज़मीन की पहचान हो चुकी है और सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

गुरुग्राम में बनेगी दूसरी फिल्म सिटी: बता दे कि दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए ज़मीन की तलाश शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सिटी न केवल कलाकारों को अवसर देगी बल्कि राज्य में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। गुरुग्राम जैसे शहर में फिल्म सिटी से पूरे उत्तर भारत के फिल्म उद्योग को गति मिल सकती है। Haryana Film City

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विश्व संवाद केंद्र को 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।Haryana Film City

हरियाणवी फिल्मों और थिएटर को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणवी भाषा में बनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए हर सप्ताह एक फिल्म को दूरदर्शन पर प्रसारित करने की दिशा में प्रसार भारती से बात की जाएगी। इसके साथ ही हर विश्वविद्यालय में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी सुपवा को दी जाएगी।Haryana Film City

राज्य में सिंगल स्क्रीन सिनेमा को फिर से जीवित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फिल्म प्रमोशन बोर्ड का गठन किया है जो इस दिशा में काम करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि फिल्म सब्सिडी से जुड़ी 5 लंबित आवेदनों का भुगतान 30 दिनों में किया जाएगा और नए आवेदनों के लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।Haryana Film City

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now