Haryana News: क्या है Home-Stay योजना, जानिए कैसे करें अप्लाई

On: June 8, 2026 8:18 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYAB SAINI

Haryana News:  नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा के युवाओं को मुफ्त होम-स्टे ट्रेनिंग देगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। वे अपने घर के अतिरिक्त कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर कमाई कर सकेंगे।

इस बारे में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस योजना को हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। यह योजना पहले केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के युवाओं के लिए थी। लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के युवाओं के लिए बढ़ा दिया गया है, जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष के बीच है।Haryana News

बता दे कि हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को घर बैठे रोजगार देने के लिए होम-स्टे (Home-Stay) योजना चलाई गई है। इसके योजना के चलते बेरोजगार युवक अपने घर के खाली कमरों को होम-स्टे में बदलकर प्रतिदिन ₹10,000 तक कमा सकते हैं। इस योजना में सरकार युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग भी देती हैै

इच्छुक अभ्यर्थी अपने-अपने जिले की नोडल आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा: 

यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा। प्रशिक्षण में युवाओं को अपने घर के कमरों को होमस्टे में बदलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकें।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now