Haryana News: Haryana News: इस जिले की छात्राओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए, जानिए क्या है योजना

On: June 14, 2026 12:46 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYAB SAINI

Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक ली। CM Haryana सैनी ने कहा कि मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक में सभी 17 एजेंडों पर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत एससी समाज की बेटी जो सरकारी स्कूल में पढ़ते और भिवानी बोर्ड से मान्यता है और 90% से ज्यादा नंबर 10वीं और 12वीं कक्षा में लिए हैं, उन्हें 1 लाख 11 हजार रुपए दिए जाएंगे, सीएम ने कहा यह सिर्फ मेवात के लिए है।

 

 

इसके अलावा और बच्चों को 90% से ज्यादा नंबर मिले हैं उनको 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। मेवात के अंदर मॉडल संस्कृति स्कूलों का सुपरविजन मेवात डेवलपमेंट अथॉरिटी को देने का निर्णय लिया है।Haryana News

सीएम सैनी ने कहा कि बजट में भी घोषणा की गई थी कि हर 10 किलोमीटर के अंदर मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए जाएंगे। गांव आकेड़ा आयुष विभाग के द्वारा बनाया जा रहा युनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जो रुका हुआ था, उसे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसका नया टेंडर लगाकर उसे जल्दी पूरा किया जाएगा।

 

गांव छपेड़ा में ड्राइविंग प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान खुलना था उसका टाइमलाइन तय कर दी गई है। 1 अक्टूबर तक उसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे शुरू कर दिया जाएगा। फिरोजपुर झिरका में मेवात मॉडल कॉलेज की ड्राइंग फाइनल हो चुकी है इसको जल्दी पूरी करके उसका काम चालू किया जाएगा।

 

खेल स्टेडियम बनाया जाएगा- सीएम

वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। जिला नूंह में कौशल नवाचार केंद्र बनाया जाएगा। नूंह में एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा यह भी निर्णय आज बैठक में लिया गया है । वही 13 करोड़ 50 लाख की लागत से नूंह में एक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के मेवात जिले को आकांक्षी जिले के अंदर लिया है। आज मेवात विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

छात्रवृत्ति योजना में 17% आरक्षण होगा- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजपुर झिरका में अरावली के साथ लगते हुए एरिया में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि बरसात में पानी का रिचार्ज किया जा सके। मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत एमबीबीएस, पैरामेडिकल, पीएचडी व अन्य वेबसाइट कोर्स में दाखिला लिया है, उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसमें नूंह जिले के साथ-साथ पलवल जिले के बच्चों को भी लाभ दिया जाएगा। इस छात्रवृत्ति योजना में 17% आरक्षण दिया जाएगा।Haryana News

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now