मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

 Bijli Bill Maafi Yojana: क्या है ‘सरचार्ज माफी योजना? बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी राहत

On: June 4, 2025 8:39 PM
Follow Us:
evening

 Bijli Bill Maafi Yojana: हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ‘सरचार्ज माफी योजना – 2025’ की घोषणा की है. इस योजना के तहत डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर लगे अतिरिक्त सरचार्ज से राहत मिलेगी. योजना का उद्देश्य ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देना है जो 31 अगस्त 2024 तक डिफॉल्टर सूची में शामिल हैं और 9 मई 2025 तक उनका नाम निगम के रिकॉर्ड में डिफॉल्टर के रूप में दर्ज है. Bijli Bill Maafi Yojana

घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी दी कि योजना के तहत घरेलू और कृषि वर्ग के उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज माफी दी जाएगी. यदि ये उपभोक्ता अपना पूरा बकाया एकमुश्त जमा करते हैं, तो उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी. Bijli Bill Maafi Yojana

यह भी पढ़ें  Offer: दीवाली पर Vivo ने दिया इतना बडा आफर, सबकी उड गई नींद

आसान किस्तों में भी कर सकते हैं भुगतान
इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता अपनी पूर्ण मूल राशि आठ मासिक या चार द्विमासिक किस्तों में चुका सकते हैं. वहीं कृषि उपभोक्ताओं को तीन किस्तों का विकल्प दिया गया है, जो एक वर्ष की अवधि में पूरी करनी होंगी.

सरकारी संस्थाओं को भी मिलेगा लाभ
नगर निगम, ग्राम पंचायत, सरकारी संस्थाएं और राज्य की PSUs भी इस योजना के तहत लाभ ले सकती हैं. यदि वे एकमुश्त भुगतान करती हैं, तो उन्हें भी 100% सरचार्ज माफी मिलेगी.

यह भी पढ़ें  Rewari PEB Election: तीनो पदो पर सोमाणी ग्रुप का कब्जा, जानिए किसको कितने मिले मत

औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं को 50% माफी
औद्योगिक और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी यह योजना लाभकारी है. यदि वे एकमुश्त बकाया राशि का भुगतान करते हैं, तो उन्हें 50 प्रतिशत सरचार्ज माफी का फायदा मिलेगा.

गलत बिल व लंबित मामलों वाले उपभोक्ता भी उठा सकते हैं योजना का लाभ
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल गलत है. वे पहले अपना बिल सही करवा कर इस योजना में शामिल हो सकते हैं. साथ ही जिन उपभोक्ताओं के केस अदालतों में लंबित हैं. वे केस वापिस लेकर योजना का लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में AAP ने गड्‌डों में लगाई योगा क्लास. भाजपा के विकास कार्यो का दिखाया आइना

कनेक्टेड और डिस्कनेक्टेड दोनों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
इस योजना में खास बात यह है कि कनेक्टेड और डिस्कनेक्टेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. यानी जिनका कनेक्शन अभी चालू है या जिनका कनेक्शन काट दिया गया है. वे सभी योजना में शामिल हो सकते हैं.

योजना से जुड़े जरूरी बिंदु संक्षेप में:
सरकारी संस्थाएं और ग्राम पंचायतें भी ले सकती हैं लाभ
योजना की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है
31 अगस्त 2024 तक के डिफॉल्टर उपभोक्ता पात्र हैं
घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज माफी
औद्योगिक उपभोक्ताओं को 50% सरचार्ज माफी
एकमुश्त भुगतान करने पर 10% अतिरिक्त छूट
किस्तों में भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now