HomeHaryana NewsHaryana Metro: हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस रूट पर...

Haryana Metro: हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस रूट पर बनाए जाएंगे 14 स्टेशन

Haryana Metro: हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है।

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरु करने का ऐलान कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही माना जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य़ भी तेजी से शुरू हो जाएगा।

यह वायडक्टर पूरी रह एलिवेटेड होगा यानी Metro Line सड़क से ऊपर गुजरेगी। इससे सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत Hooda City सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2km लंबा वायडक्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

वहीं यह नई मेट्रो सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 33, सेक्टर 37, सेक्टर 45, सेक्टर 46 (साइबर पार्क), सेक्टर 47, सुभाष चौक,सेक्टर 48, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार 6, बसई इन सब स्टेशनों पर रुकेगी।

मई में शुरू हो सकता है काम
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अनुसार अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर खोलकर सफर बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। इस नई मेट्रो लाइन बिछाने से जहां गुरुग्राम काम करने जाने वाले लोगों को दिल्ली आने जाने में आसानी होगी। वहीं यह नई मेट्रो लाइन हरियाणा के कुछ और इलाकों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और इससे व्यवसायिक क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

 

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments