मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Green Field Expressway: राजस्थान में बनेंगे 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, भजनलाल सरकार ने किया ऐलान

On: May 22, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Green Field Expressway

Green Field Expressway:  राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने दूसरे पूर्ण बजट में सड़कों पर खास फोकस किया है। ये ही वजह है कि राज्य सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने का ऐलान किया है। वहीं राजधानी जयपुर में सड़कों के लिए 250 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 5 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से सड़क और ब्रिज का उन्नयन कार्य किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 2,750 KM से ज्यादा लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेंगे। इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपए की लागत हो आएगी। ये भी BOT मॉडल पर बनेंगे। 21 हजार KM सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: ????-???????? ?? ????? ??? ?? ??? ????? ????? ???????? ?????

राजस्थान के 15 शहरों में बनेंगे रिंग रोड

बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान के 15 शहरों में रिंग रोड बनवाने का भी ऐलान किया। जिसके तहत राज्य के बालोतरा, जैसलमेर, जालौर, सीकर, बांसवाड़ा समेत 15 शहरों में रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए DPR बनाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

राजस्थान के 5 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगे अटल प्रगति पथ

वहीं हर विधानसभा में 10-10 करोड़ की राशि से नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य कराए जाएंगे। खबरों की मानें, तो मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 16,00 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। 5 हजार से ज्यादा गांवों में सीमेंट कंक्रीट से अटल प्रगति पथ बनेंगे। 500 करोड़ की लागत से 250 गांवों में यह काम अगले साल से शुरू किए जाएंगे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now