Dwarka Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगा द्वारका एक्सप्रेसवे

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Expressway

 Dwarka Expressway: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली के बीच आने-जाने वालों के लिए अच्छी खहर है। दोनों शहरों के बीच बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से का पीएम मोदी जल्द शुभारंभ करेंगे। इसके लिए NHAI ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। समय मिलते ही शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा।Dwarka Expressway

आवागमन होगा आसान
द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों संचालन शुरु हो चुका है। पिछले साल पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट के गुरुग्राम हिस्से का शुभारंभ किया था। अब इस प्रोजेक्ट के दिल्ली वाले हिस्से के शुरु होने पर दिल्ली-जयपुर पर से ट्रैफिक दबाव कम करने में सहायता मिलेगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर NH-48 पर मानेसर के नजदीक ट्रैफिक दबाव कम करने में सफलता मिली है। दिल्ली वाला हिस्सा चालू होने पर मानेसर की ओर से IGI एयरपोर्ट जाने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।

यही नहीं गुरुग्राम इलाके से एयरपोर्ट और एयरपोर्ठ से गुरुग्राम की ओर आवाजाही करने वाले टनल का इस्तेमाल करेंगे। इससे धौलाकुआं से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक काफी हद तक दोनों तरफ ट्रैफिक दबाव कम होने की संभावना है।

खेड़कीदौला टोल से शिवमूर्ति तक काम पूरा
NH- 48 पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है। पिछले साल ही इस प्रोजेक्ट का गुरुग्राम हिस्सा शुरु हो चुका है। दिल्ली वाले हिस्से में सुरंग का निर्माण कार्य बाकी थी, जिसे न सिर्फ अब पूरा कर लिया गया है, बल्कि सुरक्षात्मक जांच भी पूरी हो चुकी है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now