Haryana Approved Colonies: हरियाणा में ये कालोनी होंगी वैध, दो लाख लोगों की हो गई चांदी

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
हरियाणा में ये कालोनी होंगी वैध, दो लाख लोगों की हो गई चांदी

Haryana Approved Colonies: हरियाणा में बीते दो वर्षों में 836 कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया गया है. यह काम अप्रैल 2023 से शुरू होकर 9 चरणों में पूरा किया गया. अब इन कॉलोनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.Haryana

 

विकास कार्यों में तालमेल की कमी बनी चुनौती
निकाय विभाग के अनुसार विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है. इसी समस्या को हल करने के लिए 8 मई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे.Haryana Approved Colonies

कॉलोनियों की हो चुकी है जांच
अब तक 2192 में से लगभग 2000 कॉलोनियों की मुख्यालय स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है. इनमें से 836 कॉलोनियों को वैधता मिल गई. जबकि 700 कॉलोनियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. वहीं 278 कॉलोनियों को सुधार के लिए वापस भेजा गया और 161 कॉलोनियों के प्रस्ताव अभी लंबित हैं.Haryana

2192 कॉलोनियों के नक्शे निकाय विभाग को सौंपे गए
नगर योजनाकार विभाग द्वारा अब तक 2192 कॉलोनियों के लेआउट प्लान तैयार कर निकाय विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है. यह एक बड़ी पहल है ताकि वैध कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा सके. Haryana Approved Colonies

कॉलोनियों की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला
24 अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि इन कॉलोनियों में ड्रोन सर्वे और लेआउट प्लानिंग के शेष कार्य पूरे किए जाएंगे. इसके बाद सड़क, जलापूर्ति, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाएं इन इलाकों में उपलब्ध कराई जाएंगी.Haryana Approved Colonies

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now