VIP Room: यहां सिर्फ 1 रुपये में मिलता है VIP रूम, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

On: March 21, 2026 11:56 PM
Follow Us:
VIP

VIP Room : जब भी आप किसी दूसरे शहर या फिर कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो होटल में रुकने के लिए काफी पैसे चुकाने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ 1 रुपये में VIP जगह में रूकने की व्यवस्था मिल सकती है।

सिर्फ 1 रुपये में मिलता है VIP रूम
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि राजस्थान में एक ऐसी जगह हैं, जहां पर सिर्फ 1 रुपये में रुकने की उच्च व्यवस्था है। यह जगह राजस्थान के नागौर में स्थित है। ये रूम आपको विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय में मौजूद है। बताया गया कि यहां रुकने किले मात्र 1 रुपये की फीस है।

1 रुपये में 3 लोगों को रुकने के लिए 1 रूम मिलता है, जिसमें डबल बेड और एक सिंगल बेड होता है। कमरे में अच्छी साफ सफाई होती है। इसके साथ ही साफ सुथरा बाथरूम है। इस बाथरूम में गीजर लगा हुआ है जहां से गर्म पानी मिलता है। एक साथ तौलिया और साबुन दिया जाता है। कह सकते हैं कि अच्छे-अच्छे होटलों जैसी व्यवस्था महज 1 रुपये में मिल जाती है।

यह गौशाला कुशाल गिरी महाराज की है। यहां गायों का इलाज किया जाता है। बताया गया कि विश्वत स्तरीय गौ चिकित्सालय द्वारा आस पास के लगभग 350KM वृतक्षेत्र में राजस्थान के 12 जिलों में बीमार, दुर्घटनाग्रस्त और पीडाग्रस्त हजारों गौवंशका इलाज किया जाता है। वहीं गौवंश जो कुपोषण के शिकार, अपंग, अंधे या किसी रोग से ग्रस्त हैं, उनकी सेवा (गौ लोक महातीर्थ) द्वारा की जाती है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now