Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी

Tiranga Yatra: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा संगवाडी में ऑपरेशन सिंदुर की शानदार सफलता तथा भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई गांव संगवाड़ी में सरपंच तथा भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया।Tiranga Yatra

इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव विशेष रूप से यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों तथा तिरंगा हाथ में लेकर निकाली गई इस यात्रा में पूरे गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया।Tiranga Yatra

Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी
Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी

डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में भाग लिया। गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई इस यात्रा से पूरा गांव देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया।Tiranga Yatra

इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है।

Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी
Tiranga Yatra: संगवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ रेवाड़ी

उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने शानदार तरीके से पाकिस्तान में आतंकवाद के नौ ठिकानों को नष्ट किया और अपने लक्ष्य को भेदने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों व ड्रोन को आकाश में ही उड़ाकर नष्ट कर दिया। भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सालावास, भाजपा नेता राजेंद्र पटेल कैप्टन रामरतन, रामथल ठेकेदार, रामकरण पंच, रामरतन पंच, पवन रावत, अभय पटेल, डा. रामपाल, अजीत सेठ, नरेश पंच, सोम सैन, ओमप्रकाश रंगा, मनोज पंच, उत्तम शर्मा पंच, मोहनलाल पंच, रमेश नंबरदार, राजपाल ठेकेदार, सुबेदार जगमाल, प्रवीण शर्मा, बिल्लु शर्मा, हिम्मत सिंह, संदीप थानेदार, सुबेदार गजराद, सुबेदार जगदीश, धर्मेंद्र, रामनिवास, डॉ ज्योत्सना यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
——-

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now