Haryana Metro: दिल्ली से सोनीपत तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, 6,230 करोड़ रुपए होंगे खर्च

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:

Haryana Metro: हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट 2028 से पहले पूरा किया जाना है। सोनीपत के कुंडली और नाथूपुर में नई मेट्रो स्टेशन बनेंगे जो यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत होंगे। इस मेट्रो कॉरिडोर में 21 स्टेशन बनाए जांएगें।

बता दे कि इस योजना से एक ओर कनेक्टिविटी में काफी बेहतर सुधार होगा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।इस मेट्रो लाइन से यात्रियों को दिल्ली और सोनीपत के बीच सफर करने में बहुत आसानी होगी।

जमीन अधिग्रहण और तकनीकी चुनौतिया: प्रोजेक्ट की प्रगति जानने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बैठक की है। इस बैठक में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याएं और बिजली के खंभे हटाने समेत अन्य तकनीकी मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारी इन समस्याओं को समाधान शुरू कर दिया गया है।

21 जगह बनेंगे स्टेशन: बता दे इस नया मेट्रो कॉरिडोर 26.5 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा तथ इसमें कुल 21 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनमें मेट्रो लाइन रिठाला से शुरू होकर नाथूपुर तक जाएगी। रास्ते में रोहिणी, बवाना, और नरेला जैसे इलाकों से होकर गुजरेगी। इसमें रोहिणी सेक्टर 25, सेक्टर 26, और सेक्टर 31 जैसे स्टेशन भी शामिल हैं।

जानिए कितनी आएगी लागत: बता दे कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 6,230 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिसमें से 5,685.22 करोड़ रुपए दिल्ली हिस्से के लिए और 545.77 करोड़ रुपए हरियाणा हिस्से के लिए निर्धारित हैं।

यह राज्य और केंद्र सरकार का संयुक्त प्रयास है। राज्य सरकार कुल लागत का 80 प्रतिशत और केंद्र सरकार 20 प्रतिशत खर्च उठाएगी। इस साझेदारी से प्रोजेक्ट का सफल संचालन सुनिश्चित होगा।

यह नया मेट्रो कॉरिडोर रोजाना करीब 50,000 यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएगा। पूरा प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा होगा और सोनीपत को एक बड़ा वाणिज्यिक और आवासीय केंद्र बनाने में मदद करेगा। मेट्रो लाइन पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन की गई है जिससे प्रदूषण कम होगा। इससे ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी और यात्रियों को साफ़ और सुविधाजनक सफर मिलेगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now