Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में चोरी की वारदाते नहीं थम रही हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से चोर रात को केबिन खोलकर 50 हजार रुपए व मोबाइल चोरी हो गया। जब सुबह चालक उठा तो फोन व नकदी गायब होने से होश उड गए।Haryana crime
थाना कसोला पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अजमेर में लामाना गांव निवासी शब्बीर खान ने बताया कि वह गुजरात के मोरवी से टाइल भरकर मोदीनगर उत्तरप्रदेश के लिए चला था। मोदीनगर में उसने टाइल खाली कर दी और वहां से 83500 रुपए गाड़ी का भाड़ा लेकर वापस शाहपुरा राजस्थान के लिए चल पड़ा।Haryana crime
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
काठूवास के पास सोया: चालक ने रात हाईवे पर काठूवास में पेट्रोल पंप पर 32500 रुपए का डीजल डलवाया। उसके बाद वह सड़क किनारे ट्रक को खडा करके केबिन में सो गया। जब सुबह उठा तो गाड़ी से 50 हजार नकदी व मोबाइल गायब मिला।
कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी हवासिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर आसपास में CCTV तलाश रहे है ताकि चोरो का पता लगाय जा सकें Haryana crime
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
