Haryana Board 12th Topper: हरियाणा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपरों की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। बडे ही गर्व की बात है कि हरियाणा के कैथल के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अर्पण दीप ने 497 अंक हासिल कर हरियाणा में टॉप किया है। आवरआल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.66% रहा है। Haryana Board 12th Topper
Haryana Board 12th Topper: कैथल के सियोण माजरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी अर्पणदीप सिंह ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्टेट में टॉप किया है. Haryana Board 12th Topper Arpandeep Singh Story हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम में अर्पण दीप सिंह ने 497 अंक प्राप्त किए हैं.
छात्र की इस उपलब्धि पर घर, गांव और स्कूल में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थी को बधाई देने वाले और मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा रह उनके 3 विषयों में 100 में से 100 नंबर आए हैं। स्कूल की प्रिंसिपल चरणजीत कौर ने बताया कि अर्पणदीप सिंह क्लास में कभी अनुपस्थित नहीं रहा. उन्होंने अर्पण दीप के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी सराहना की.
नूंह सबसे पिछडा: Haryana Bord मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार बारहवी में नूंह जिले का रिजल्ट पिछला रहा है। इस बार लड़कियों ने एक बार फिर लडकों को पछाड दिया है। जिसमें कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा है।Haryana Board 12th Topper
हरियाणा के कैथल सरकारी स्कूल में पढने वाला अपर्ण सिंह हरियाणा के कैथल को रहने वाला है। उनके पिता किसान हैं, जो आठवीं पास है। उनके पास दो एकड़ जमीन है। किसान के बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़कर हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा में प्रदेश में 99.4 अंक लेकर टॉप किया है । एक बार फिर सरकारी स्कूल की पढाई ने चार चांद लगा दिए है।Haryana Board 12th Topper
बता दे कि हरियाणा बोर्ड इस बार 12वीं आर्ट्स में 85.31 प्रतिशत स्टूडेंट्स, साइंस में 83.05 प्रतिशत और कॉमर्स में 92.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। अगर जिले की बात करते इस साल जींद जिले का रिजल्ट शानदार रहा।Haryana Board 12th Topper

















