Traffic Challan: वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! अगर अपना ली ये 5 बाते तो कभी नहीं कटेगा चालान

On: May 13, 2025 4:34 PM
Follow Us:
_chaalan

 Traffic Challan: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना आपकी जिम्मेदारी है. आज के दौर में कैमरा आधारित चालान व्यवस्था काफी एक्टिव है. ऐसे में छोटी-सी गलती भी आपको भारी जुर्माना दिला सकती है. Traffic Challan

ओवर स्पीडिंग से करें परहेज

ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना अब बेहद महंगा पड़ सकता है. खासकर स्कूल, कॉलेज, रिहायशी इलाकों और बाजार जैसे स्थानों पर गति सीमा का सख्ती से पालन करें. नई तकनीक से लैस ट्रैफिक डिपार्टमेंट अब स्पीड कैमरा से चालान काटता है.

गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें
ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन पर बात करना या मैसेज करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि खतरनाक भी है. इससे ड्राइविंग पर ध्यान नहीं रहता और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. इस गलती पर चालान पक्का है.

गाड़ी के कागज पूरे रखें

आपकी गाड़ी के सभी कागजात – जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), बीमा और PUC हमेशा साथ रखें. किसी भी दस्तावेज के अधूरे या एक्सपायर होने पर चालान और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सीट बेल्ट जरूर लगाएं
सीट बेल्ट न पहनने पर देशभर में रोजाना हजारों लोगों का चालान कटता है. गाड़ी में बैठे हर व्यक्ति को सीट बेल्ट पहननी जरूरी है. चाहे वह ड्राइवर हो या पिछली सीट पर बैठा यात्री. ट्रैफिक पुलिस कैमरों से भी इसका उल्लंघन पकड़ती है.

गलत पार्किंग से भी कटता है चालान
गाड़ी पार्क करते समय यह जरूर देख लें कि वहां पार्किंग की अनुमति है या नहीं. नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर तुरंत चालान जारी हो सकता है. बेहतर है कि प्रामाणिक पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें. Traffic Challan

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now