Breaking News: हिसार एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात, फ्लाइट को लेकर क्या है अपडेट?

On: March 22, 2026 9:24 AM
Follow Us:

Breaking News: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से हिसार से अयोध्या जाने वाले विमान की उड़ान को अभी रद नहीं किया गया है। हालांकि हिसार संवेदनशील शहरों में है। इसी के चलते यहां पर सुरक्षा बढाई गई है। इतना ही नहीं यहां से फ्लाइट सेवा जारी रहेगी।

हाई अलर्ट: बता दे हरियाणा के हिसार में सेना की छावनी के अलावा बीएसएफ, हिसार एयरपोर्ट और बरवाला में राजीव गांधी थर्मल प्लांट है। इन सभी हिसार जिला संवेदनशील एरिया में आता है। इन सभी जगह पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं छावनी में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिसार-अयोध्या के विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके बाद से निरंतर हवाई उड़ान जारी है।

सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण समय में बदलाव किया और एक घंटे बाद दिल्ली से विमान उड़ान भर रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच यात्री विमान हिसार से रवाना होगी। इसमें हिसार से लोग रवाना होंगे।शुक्रवार को अपने समय पर वह यहां से रवाना होगी।

ये है स्कूल: बता दे दिल्ली से 10.30 बजे रवाना एयरप्लेन होगी और 11.10 बजे हिसार पहुंचेगी। सबसे अहम बात यह है कि हिसार एयरपोर्ट पर बाहरी व्यक्ति को बिना फ्लाइट के जाने की इजाजत नहीं है। दूसरी तरफ हिसार छावनी में भी सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

 

Best24News

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now