मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में अर्लट, पुलिस, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड सहित आपदा से जुड़े अधिकारियों की छुट्टियों रद्द

On: May 8, 2025 9:19 PM
Follow Us:
हरियाणा में अर्लट, पुलिस, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड सहित आपदा से जुड़े अधिकारियों की छुट्टियों रद्द

Haryana News: पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का असर अब हरियाणा में भी नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय लिया गया।

 

बता दे कि हरियाणा में सीएम नायब सैनी की अगुवाई कें आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  HTET Exam 2025: जुलाई महीने में इस दिन होगी HTET परीक्षा, इन कर्मचारियों की रद्द हुई छुट्टियां

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता में रखते हुए सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जो कर्मचारी पहले से छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल वापस बुलाया जा रहा है। इसके अलावा किसी को भी इमरजेंसी में छुट्टी चाहिए तो उसे डायरेक्टर जनरल से विशेष अनुमति लेनी होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया: बता दे कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तैयारी के साथ किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: नूंह जिले के लोगों के लिए सड़क यात्रा में बदलाव का बड़ा मौका, अब सफर होगा तेज और सुरक्षित

फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मॉक ड्रिल के दौरान जांच की गई और जिन अस्पतालों में कमियां पाई गईं उन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैनात रहने को कहा गया है।

हरियाणा सरकार ने पुलिस, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड सहित आपदा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आगामी आदेशों तक छुट्टियां नहीं देने के आदेश भी दिए गए हैं। इतना ही नही हरियाणा में जहां सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने गश्त बढ़ाया गया है। वहीं खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। सरकारी अस्पतालों में 25 प्रतिशत बेड इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें  Metro Update: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा अब बिल्कुल आसान, जल्द शुरू होगी ये मेट्रो लाइन

खुफिया एजेंसियां सतर्क: पाकिस्तान ओर भारत की जंग जारी है। हरियाणा मेंं खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्रीय एजेंसियों से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा के चलते देश भर में रेलवे स्टेशन बाजार और मॉल में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा बरकरार रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now