शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari News: कश्मीर में हुई आतंकी घटना को लेकर गढ़ी बोलनी गांव के युवाओ ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि।

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई इस्लामिक आतंकी घटना को लेकर लोगो मे भारी रोष है। इसके चलते गढ़ी…


Rewari News: कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई इस्लामिक आतंकी घटना को लेकर लोगो मे भारी रोष है। इसके चलते गढ़ी बोलनी गांव के युवाओं ने गांव की गलियों में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुऐ पाकिस्तान मुर्दाबाद, इस्लामिक आतंक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

Advertisement

 

विश्व हिन्दू परिषद की जिला मंत्री राजकुमार यादव की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विशेष उपस्तिथि रही। यादव ने कहा की आतंकियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में खुलेआम नरसंहार किया है। जिन वादियों में देशभर से सैलानी घूमने पहुंचे थे, उसी वादी में दहशतगर्दों ने एक-दो नहीं, बल्कि 28 सैलानियों को केवल धर्म के आधार पर चुन-चुन कर मारा। इस आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है व सभी हिन्दुओ को एकजुट रहने का आवाहन भी किया है।

इस मौके पर विहिप प्रखंड मंत्री करमचंद यादव, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण यादव, नरेंद्र शर्मा, विद्यासागर गुडडु, प्रकाशवीर रिटायर्ड नायाब तहसीलदार, कैप्टन हरदयाल यादव, रामनिवास यादव, रामजस यादव, नागेंद्र शर्मा, हरीकृषण यादव, पवन यादव पोमी, नरेश मडडु, पवन बंजारा, मोंटी भारदवाज, कपिल अत्री, हर्ष जंगिड, मुकेश राव व अन्य गणमान्य लोगो की उपस्तिथि रही।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp