Haryana Crime: NCR में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला चढा हत्थे

On: March 22, 2026 9:53 AM
Follow Us:
यूपी से अवैध हथियार लाकर एनसीआर में अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को सीआईए धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश के जिला खरगोन के गांव सिगनूर निवासी अनोक सिंह के रूप में हुई है।

Haryana Crime: हरियाण पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। यूपी से अवैध हथियार लाकर एनसीआर में अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को सीआईए धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश के जिला खरगोन के गांव सिगनूर निवासी अनोक सिंह के रूप में हुई है। इस अवैध हथियार स्पलाई करने वाले गिरोह से जुडे तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Haryana Crime: बता दे कि 21 अप्रैल 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव रुध निवासी सज्जन सिंह उर्फ हांडा के पास अवैध हथियार है। जो वह अभी अपने घर पर हाजिर है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सज्जन सिंह उर्फ हांडा निवासी गांव रुध बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी पिस्टल, तीन मैग्जीन व तीन जिन्दा रोंद को बरामद हुए। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सज्जन सिंह उर्फ हांडा ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार राजस्थान के जिला अलवर के गांव झाडका निवासी हेमन्त ने उपलब्ध करवाया था।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी सज्जन सिंह उर्फ हांडा, हेमन्त व उसके साथी नितेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी मध्य प्रदेश के जिला खरगोन के गांव सिगनूर निवासी अनोक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now