Haryana News: सड़क हादसे में घायल को पहुंचाया अस्पताल तो मिलेगा नकद ईनाम

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
Haryana News: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सडक दुर्घटना पीडितो को अस्पताल पहुंचाने वालो के लिए गुड सेमेरिटन योजना शुरू की गई है, जिसके तहत ऐसे व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने किसी घातक सडक दुर्घटना के पीडित की जान बचाने के लिए तुंरत सहायता प्रदान की हो।
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने बताया कि इस योजना के तहत पीडित को गोल्डन आॅवर के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सडक दुर्घटनाओं के पीडितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना है।
इसके तहत, यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना की सूचना पुलिस को देता है या पीडित को अस्पताल पहुंचाता है, तो पुलिस या अस्पताल उस व्यक्ति से कोई अन्य गैर जरूरी जानकारी नहीं मांगेगी और उसे तुरंत जाने की अनुमति दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हादसे में मदद करने वाले व्यक्ति को अनावश्यक पुलिस कार्रवाई से बचाना और सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करना है। मदद करने वाले व्यक्ति की जानकारी डाक्टर की ओर से स्थानीय पुलिस को दी जाती है।
पुलिस गुड सेमेरिटन का नाम-पता, घटना का विवरण, मोबाइल नंबर आदि की निर्धारित प्रारूप में जानकारी देती है। साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में गठित जिला अप्रेजल कमेटी गुड सेमेरिटन के लिए आए प्रस्तावों पर विचार कर अनुमोदित करती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now