Haryana News: गुजरात के जामनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश में हरियाणा का पायलट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गया।
सिद्धार्थ रेवाड़ी का रहने वाले थे। उनकी उम्र 28 साल थी और उनकी 23 मार्च को सगाई हुई थी। सिद्धार्थ परिवार के इकलौते बेटे थे। वह 31 मार्च को छूट्टी पूरी करके जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे।
2 नवंबर को होनी थी शादी
सिद्धार्थ के परदादा बंगाल इंजीनियर्स में कार्यरत थे। सिद्धार्थ के दादा पैरा मिलिट्री फोर्सेस में थे। इनके पिता भी एयरफोर्स में रहे। सिद्धार्थ की 2 नवंबर को शादी तय हुई थी। सिद्धार्थ इकलौते बेटे थे।
प्लेन ने गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। हादसे में पायलट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई। जबकि साथी मनोज कुमार सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

















