Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में असंध रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बोरवेल मशीन में फंसने से एक हेल्पर की मौत हो गई। वह मशीन पर 4 लोगों के साथ काम कर रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मतुबाकि असंध रोड पर फ्लाईओवर निर्माण पर काम चल रहा है। राजस्थान का अजय 4 अन्य लोगों के साथ बोरवेल मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान मशीन में कपड़ा फंस गया।
अजय चलती मशीन से कपड़ा निकालने लगा। इसी बीच वह मशीन में फंस गया। उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी उसको बाहर निकालकर अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

















