शनिवार, 14 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में 99,309 निःशुल्क डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए: स्वास्थ्य मंत्री

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana:  चंडीगढ़, 2 जून -- हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सदैव पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध…


Haryana:  चंडीगढ़, 2 जून — हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सदैव पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रही है। राज्य के 22 जिलों में संचालित हीमोडायलिसिस सेवाओं के तहत 18 अक्तूबर, 2024 से 30 अप्रैल, 2025 तक कुल 99,309 निःशुल्क डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि डायलिसिस एक महंगी चिकित्सा प्रक्रिया है, जो किडनी रोगियों के लिए जीवन रक्षक साबित होती है, लेकिन अब यह सेवा हरियाणा के सभी नागरिकों को पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जा रही है। वर्तमान में यह सुविधा राज्य के 20 जिला नागरिक अस्पतालों तथा 2 मेडिकल कॉलेजों करनाल व नूंह में उपलब्ध है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में भी पात्र लाभार्थियों को यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक आर्थिक कारणों से आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, ‘हमने सुनिश्चित किया है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। हमने हीमोडायलिसिस जैसी जीवन रक्षक सेवाएं निःशुल्क प्रदान करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।‘

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

 

उन्होंने बताया कि इन सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें, प्रशिक्षित तकनीशियन और अनुभवी चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डायलिसिस यूनिट स्थापित की हैं, ताकि मरीजों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड, टेलीमेडिसिन और स्वास्थ्य शिविर जैसी सुविधाओं पर भी तेजी से काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों से जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी अपील की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp