सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में 5 हजार परिवारों को मिली बड़ी सौगात, इन योजनाओं के तहत सहायता राशि जारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में 5 हजार परिवारों को मिली बड़ी सौगात, इन योजनाओं के तहत सहायता राशि जारी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के प्रयासों से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत…


5 thousand families in Haryana got a big gift
5 thousand families in Haryana got a big gift
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में 5 हजार परिवारों को मिली बड़ी सौगात, इन योजनाओं के तहत सहायता राशि जारी

Advertisement

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के प्रयासों से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रथम चरण में 5192 पात्र परिवारों को सहायता राशि जारी की गई। केंद्र सरकार की इस योजना में ऐसे परिवारों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनके घर के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो गई हो।

इस मामले में आयोग के संज्ञान में आया कि प्रदेश के 14 हजार 805 परिवार इस योजना के तहत सहायता राशि का 2 वर्ष से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं। जांच में यह भी पाया गया कि वर्ष 2022 में योजना के तहत लाभ वितरण में देरी का मुख्य कारण राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्तावों में तकनीकी खामियां थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खासकर उपयोगिता प्रमाण पत्रों की गलत फॉर्मेटिंग थी। इस कारण केंद्र सरकार समय पर धनराशि जारी नहीं कर पाई। इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए आयोग ने सीधे भारत सरकार से पत्राचार किया। आयोग के हस्तक्षेप के कारण सहायता राशि फरवरी 2025 में पहली किस्त के रूप में जारी की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp