शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Cyber crime Haryana: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, राजस्थान से दबोचा शातिर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Cyber crime Haryana: शातिर ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। लोगो का कभी लालच देकर तो कभी सहायता का झांसा देकर ठगी कर ही लेते है। रेवाड़ी पुलिस को ऐसे…


ऑनलाइन टास्क के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, राजस्थान से दबोचा शातिर
ऑनलाइन टास्क के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, राजस्थान से दबोचा शातिर
Google News Follow us on Google

Cyber crime Haryana: शातिर ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। लोगो का कभी लालच देकर तो कभी सहायता का झांसा देकर ठगी कर ही लेते है। रेवाड़ी पुलिस को ऐसे ही एक गिरोह का पकडने मे सफलता मिली है। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.40 लाख रुपपे की साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव जेजुसर निवासी मुकेश कुमार व मनीराम के रूप में हुई है। हालांकि रेवाड़ी पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Cyber crime Haryana

Advertisement

यू की थी ठगी: रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि गांव करावरा मानकपुर निवासी सचिन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 10 मई को उसके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने का ऑफर दिया गया था।। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में उसे प्रीपेड टास्क करने पर कमीशन देने का लालच दिया गया। इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल में फंसता चला गया। जो कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 3 लाख 40 हजार रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।Cyber crime Haryana

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव निजामपुर निवासी अजित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अजित के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव जेजुसर निवासी मुकेश कुमार व मनीराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।Cyber crime Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

आरोपी मुकेश कुमार के खाते में 95 हजार रुपये गए थे, जबकि आरोपी मनीराम ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Cyber crime Haryana

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp