मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

World Red Cross Day: क्या आप जानते है क्यों मनाया जाता है आज ये दिवस ?

Written by: Best24News

Published:

World Red Cross Day: विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस मानवता, सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रति समर्पित होता है। क्योंकि इसी…


World Red Cross Day: विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस मानवता, सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रति समर्पित होता है। क्योंकि इसी दिन रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनां का जन्म हुआ था। इतना ही नहीं हेनरी ड्यूनां को मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया था। रेड क्रॉस ने तीन बार (1917, 1944, 1963) शांति का नोबेल पुरस्कार जीता है।World Red Cross Day

Advertisement

जानिए कैसे बनी ये संस्था: बता दें कि उन्होंने युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की स्थिति को देखकर एक ऐसी संस्था की कल्पना की थी जो बिना भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके। इसी सोच से अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की स्थापना हुई। इसी लिए यह दिवस मानवता, सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रति समर्पित होता है।World Red Cross Day

किया जाता है जागरूक: इस दिन का उद्देश्य लोगों को रेड क्रॉस संस्था के कार्यों और मानव सेवा के प्रति जागरूक करना है। दुनिया भर में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट से जुड़े स्वयंसेवकों द्वारा आपदा, युद्ध, महामारी और दुर्घटनाओं के समय जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। बता दे कि रेड क्रॉस संस्था आज दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक आपदाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभा रही है। इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया जा रहा है।World Red Cross Day

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

भारत में रेड क्रॉस की स्थापना 1920 में हुई: बता दें कि रेड क्रॉस का उद्देश्य मानवता निष्पक्षता एवं लोगों को फर्स्ट एंड ब्लड डोनेशन एवं आपदा राहत के लिए प्रेरित करना है । रेड क्रॉस के 7 सिद्धांत हैं । जिनमें मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता ,स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता सार्वभौमिकता शामिल है।World Red Cross Day

धारूहेड़ा: बच्चो को विश्व रेड क्रास दिवस के बारे में जागरूक करते हुए
धारूहेड़ा: बच्चो को विश्व रेड क्रास दिवस के बारे में जागरूक करते हुए

 

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

गढी अलावलपुर स्कूल में बच्चों किया जागरूक: धारूहेड़ा के गांव गढी अलावलपुर स्कूल में शुक्रवार को प्रांगण सभा में बच्चों को विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में जागरूक किया। मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस दिवस हमें निस्वार्थ सेवा मानवता के प्रति समर्पण की और संदेश देता है। 1859 में सोलफेरिनो की लड़ाई में घायलों की मदद के बाद उन्होंने रेड क्रॉस की स्थापना रखी । इस अवसर पर विद्यालय के जितेंद्र कुमार , राजेश शांडिल्य, मंजूबाला और राजेश कुमारी उपस्थित रहे।World Red Cross Day

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp