मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, हरियाणा एनसीआर के इन शहरों में बारिश की संभावना

Written by: Best24News

Published:

Weather: हरियाणा में इस सप्ताह तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तापमान 15 से…


Weather: हरियाणा में इस सप्ताह तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग का कहना है हरियाणा के कई शहरो मे बारिश हो सकती है।

Advertisement

बारिश लाएगी थोड़ी राहत: 16 से 21 अप्रैल के बीच हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। यह बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

गर्मी से राहत:16 अप्रैल के बीच मौसम में कुछ ठंडक महसूस की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत देगा। इस बदलाव से बच्चों बुजुर्गों और काम पर निकलने वालों को थोड़ी राहत महसूस होगी। खासकर सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

तेज हवाओं से कम होगी गर्मी: मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते हवा की गति भी अहम भूमिका निभाएगी। हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। यह हवाएं गर्मी को कम करने में मदद करेंगी जिससे लोगों को थोड़ी ठंडक का एहसास होगा। इन हवाओं के कारण उमस भी कम महसूस होगी और मौसम थोड़ी देर के लिए ठंडा हो सकता है।

मौसम होगा ठंडा: मौसम में आने वाले इस बदलाव से हरियाणा के किसानों को राहत मिल सकती है। बारिश और हल्की ठंडक फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे मौसम विभाग की रिपोर्टों पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपने खेतों में काम करें। आने वाले दिन खेती के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp