रविवार, 1 नवम्बर 2026

Weather: हीट वेव से राहत, फिर होगी बारिश, यहां पढे कल कैसा रहेगा मौसम

Written by: Best24News

Published:

Weather: दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में बीते तीन दिनों से तेज गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की सांस ली है। कई जगह हुई बारिश से अब मौमस काफी सुहाना हो…


Weather: दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में बीते तीन दिनों से तेज गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की सांस ली है। कई जगह हुई बारिश से अब मौमस काफी सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अब गर्म हवाओं का असर खत्म हो चुका है। जैसे ही हीटवेव का अलर्ट हटा वैसे ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं।

Advertisement

इन हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ये हवाएं 20 अप्रैल तक इसी तरह चलती रहेंगी। साथ ही आसमान में बादलों का आना जाना भी जारी रहेगा। इससे दिन और रात दोनों में राहत मिलेगी।

बदला मौसक सक रूख’ दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 223 रहा जो कि चिंताजनक है। इसके बाद मौसम का क्या रुख रहेगा इस पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली एनसीआर व हरियाणा के लोगों को 22 अप्रैल तक गर्म हवाओं से पूरी तरह राहत मिलेगी। इन तीन दिनों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। किसी तरह की गर्म रात या लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 39  डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा गाज़ियाबाद और गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के बीच रहा।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp