मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Weather News: 13 जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट

Written by: Best24News

Published:

Weather News: राजस्थान में मौसम का तेजी से मिजाज बदल गया है। एक ओर जहां गर्मी अपने चरम पर है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तूफान का…


Weather News: राजस्थान में मौसम का तेजी से मिजाज बदल गया है। एक ओर जहां गर्मी अपने चरम पर है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तूफान का खतरा भी मंडरा रहा है।Weather News

Advertisement

यलो अलर्ट: जयपुर मौसम केंद्र ने राज्य के 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर बांसवाड़ा बारां चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर झालावाड़ कोटा प्रतापगढ़ राजसमंद सवाई माधोपुर सिरोही उदयपुर और गंगानगर जैसे जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में लोगों को खुले स्थानों पर न रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।Weather News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंक है। लोगों को एक ओर गर्मी से राहत मिलेगी तो दूसरी ओर कुछ सावधानियों की भी जरूरत पड़ेगी।

पश्चिमी राजस्थान में अब भी लू का प्रकोप: र पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में भीषण गर्मी जारी है। बाड़मेर बीकानेर चूरू जैसलमेर झुंझुनू और टोंक में लू चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आने वाले दो दिन यहां के लोगों के लिए बहुत सावधानी से गुजरने वाले हैं क्योंकि लू का प्रभाव लगातार बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

गर्मी ने फिर तोड़े रिकॉर्ड: बता दे कि शनिवार को राजस्थान में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। गंगानगर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झुंझुनू के पिलानी में 45.6 डिग्री और चूरू में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं फालोदी में भी पारा 45 डिग्री के करीब रहा। पूरे राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा जिससे लोगों को दिनभर गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने दी ये सलाह: बता दे कि आने वाले चार दिनों में बारिश और तूफान का असर रहेगा इसलिए लोगों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही लू के प्रकोप से बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर बचाना जरूरी है। जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें और पानी का अधिक सेवन करें ताकि गर्मी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp