मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Weather News: सावधान गर्मी होगी ओर भी खतरनाक, IMD ने​ किया अलर्ट

Written by: Best24News

Published:

Weather News : भारत मौसम विभाग की दिल्ली मुख्यालय के मौसम बुलेटिन के अनुसार अप्रैल माह में अब तक की यह सबसे गर्म रात रही। मंगलवार को राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा,दिल्ली एनसीआर,उत्तर…


Weather News : भारत मौसम विभाग की दिल्ली मुख्यालय के मौसम बुलेटिन के अनुसार अप्रैल माह में अब तक की यह सबसे गर्म रात रही। मंगलवार को राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा,दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात के विभिन्न इलाकों में भी हीट वेव व सीवियर हीट वेव चली।

Advertisement

अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही आसमान से आग बरसने लगी है। दिन के समय पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लू व हीट वेव चलने के कारण सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। गर्मी के तेवरों को देखते हुए अभी से सरकार अलर्ट मोड पर है।

उत्तर- पश्चिम व मध्य भारत में गर्मी ने आग बरसानी शुरू कर दी है। अप्रैल माह शुरू होने के बाद पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर देशभर में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान जहां 45.6 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है। वहीं अब यहाँ रात का न्यूनतम तापमान भी 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

 

 भारत मौसम विभाग की वेधशाला के अनुसार हरियाणा में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में रात्रि का न्यूनतम तापमान भी 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp