रविवार, 1 नवम्बर 2026

Weather: मौसम विभाग ने दिया अपडेट, दो दिन राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

Written by: Best24News

Published:

Weather: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कई दिनों से जबरदस्त लू चल रही है । लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ…


Weather: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कई दिनों से जबरदस्त लू चल रही है । लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने हाल ही में राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में लू से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

गिरेगा तापमान: बता दे कि मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पश्चित विक्षोभ का असर 19 और 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी। यह बदलाव खासकर पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए राहतभरा हो सकता है।

तापमान पहुंचा 43 पार: बता दे राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री था जो आज 2 डिग्री कम हो सकता है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है जो राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का कहना है दो दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लेकिन अगले 24 घंटों में तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानि पहले से थोडी राहत मिलेगी।

हालाकि बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर और जोधपुर में लगातार रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। यहां दिन और रात दोनों समय लू का असर बना हुआ है। तेज गर्म हवाओं ने आम लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है जिनके लिए यह मौसम बेहद खतरनाक बन चुका है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp