Weather Alert: हरियाणा में दिंसबर लगते ही मौसम बदलने लगा है। हरियाणा में मौसम लगातार कड़ाके की ठंड की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। नारनौल इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। Weather Alert
शीत लहर से जन जीवन प्रभावित: मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन जिलों में रात के तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे शीतलहर और तेज महसूस होगी। लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। शहरों में भी सुबह की शुरुआत कोहरा, ठंडी हवा और तेज सिहरन के साथ हो रही है।
गिरा पाला: हरियाणा के हिसार में भी पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे देर रात और सुबह के समय लोग तेज शीतलहर का सामना करते नजर आए। राजस्थान से सटे जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है, जिसके कारण ठंड का असर और बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !
लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। शहरों में भी सुबह की शुरुआत कोहरा, ठंडी हवा और तेज सिहरन के साथ हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
जिला प्रशासन ने दी ये सलाह’ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सुबह-शाम भारी कपड़े पहनने, सिर-कान पूरी तरह ढककर बाहर निकलने और गर्म पानी का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है। वहीं किसानों को आने वाले दिनों में पाला पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए रबी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने को कहा गया है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे प्रदेश में सर्दी का असर और तेज हो सकता है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

