शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

New Railway Line: यूपी को 81 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की सौगात! इन गावों की बदलेगी तस्वीर

Written by: Best24News

Published:

 New Railway Line: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. सरकार ने गोरखपुर, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज को जोड़ने वाली एक नई रेलवे लाइन…


 New Railway Line: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. सरकार ने गोरखपुर, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज को जोड़ने वाली एक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना से न सिर्फ इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. बल्कि रास्ते में आने वाले 112 गांवों की भी तस्वीर बदलने वाली है.

Advertisement

81 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन

करीब 81 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के रास्ते में 12 नए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित स्टेशनों में सहजनवां, पिपरौली, खजनी, बांसगांव, गोला बाजार और न्यू दोहरीघाट जैसे इलाके शामिल हैं. पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा और सरकार ने वर्ष 2027 तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
रेलवे विभाग ने इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. गोरखपुर और मऊ जिलों के 112 गांवों से लगभग 359 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा रही है. किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. गोरखपुर प्रशासन को भूमि अधिग्रहण कार्यों के लिए 295 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है, जिससे किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा.

नई रेलवे लाइन से खुलेगा विकास का रास्ता
यह नई रेल लाइन केवल ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं होगी. बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम भी बनेगी. रेलवे लाइन के शुरू होने से यात्रा का समय कम होगा. जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी. छोटे व्यापारी और किसान बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे. जिससे उनकी आय में इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

रोज़गार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
नई रेलवे लाइन से हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे. निर्माण कार्य, स्टेशन प्रबंधन, सुरक्षा सेवाएं और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं को काम के नए मौके मिलेंगे. छोटे व्यवसाय, होटल, ढाबे और अन्य सेवाएं भी इस विकास की धारा का हिस्सा बनेंगी.

पुल, अंडरपास और ओवरब्रिज से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत
इस प्रोजेक्ट के तहत पुल, अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे, जो ग्रामीण इलाकों की सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे. इससे गांवों का संपर्क बड़े शहरों से और तेज होगा. जिससे ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ सकेंगे.

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी तक सफर होगा आसान
नई रेलवे लाइन के बन जाने से गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ जैसे बड़े शहरों के बीच रेल यात्रा काफी सुगम और तेज हो जाएगी. इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को फायदा होगा. बल्कि पर्यटन, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp