सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हरियाणा में बरोजगार युवाओं की हो गई चांदी, अब इन युवकों को घर बैठे मिलेगे 9 हजार पेंशन

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बडा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने के बावजूद यदि…


job
xr:d:DAFFQEjmlIw:4,j:29927886307,t:22070208
Google News Follow us on Google

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बडा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने के बावजूद यदि किसी उम्मीदवार को एक साल के भीतर सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, तो सरकार ऐसे युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों को दो वर्षों तक हर महीने 9 हजार रुपये दिए जाएंगे। CET

Advertisement

घर बैठे मिलेगा वेतन: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कई युवा CET पास करने के बाद भी लंबी चयन प्रक्रिया और सीमित पदों के कारण नौकरी से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग्य उम्मीदवार सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण अपनी तैयारी न छोड़ें। CET

पास आउट को तोहफा: यह सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और किसी तरह की परेशानी न हो। यह योजना उन युवाओं पर लागू होगी, जिन्होंने CET परीक्षा पास कर ली है और चयन प्रक्रिया में शामिल होने के बावजूद एक वर्ष के भीतर किसी भी सरकारी पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। यह फैसला न केवल आर्थिक सहारा देगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर भरोसा भी मजबूत करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

सरकार का मानना है कि इस आर्थिक सहयोग से युवा आगे की परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। साथ ही इससे बेरोजगारी के कारण उत्पन्न तनाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा। बता दे कि हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के सरकारी पदों पर भर्ती के लिए CET अनिवार्य परीक्षा है, जिसे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है। CET को सरकारी भर्तियों की पहली सीढ़ी माना जाता है।

हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा को पास करते हैं, लेकिन सभी को तुरंत नौकरी मिल पाना संभव नहीं हो पाता। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह नई पहल शुरू की है।मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेशभर के युवाओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp