शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Chairman Election 2026: धारूहेडा में चेयरमैन का चुनाव इस बार होगा रोचक, जानिए कितने प्रत्याशी ठोकेंगे ताल

Written by: Best24News

Published:

Chairman Election 2026: धारूहेड़ा नगर पालिका में इस बार चेयरमैन का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। इस बा​र पिछली बार की तरह सीधा ही चेयरमैन का चुनावा…


CHAIRMAIN ELECTION DHARUHERA
CHAIRMAIN ELECTION DHARUHERA
Google News Follow us on Google

Chairman Election 2026: धारूहेड़ा नगर पालिका में इस बार चेयरमैन का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। इस बा​र पिछली बार की तरह सीधा ही चेयरमैन का चुनावा होने के चलते एक बार फिर चुनावी माहौल पहले से ही गर्माने लगा है। संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अंदरखाने रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जबकि आम जनता की नजरें भी इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

Advertisement

पद सामान्य से हुआ ओर रोचक: बता दे इस बार धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के लिए सामान्य वर्ग है यानि किसी भी गर्व जाति तथा महिला या पुरूष चुनाव लड सकता है। ओपन होने के चलते इस बार ज्यादा प्रत्याशी ताल ढोकने के लिए तैयार है। हालाकि भाजपा इस बार फिर सिंबल पर चुनाव लडाने के किसी प्रत्याशी को टिकट देगी अब देखना यह है इस बार किसकी किस्मत चमकती है।

स्थानीय राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार चेयरमैन पद को लेकर मुकाबला आसान नहीं रहने वाला। अलग-अलग वर्गों और वार्डों का समर्थन अहम भूमिका निभाएगा। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदाताओं की प्राथमिकताएं बदली हुई नजर आ रही हैं। विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क और बाजारों की स्थिति जैसे मुद्दे चुनाव में प्रमुख रहेंगे।Chairman Election 2026

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

जीत होगी चुनौती: बत दे कि धारूहेड़ा एक औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ-साथ बाहरी श्रमिकों और व्यापारियों की संख्या भी काफी है। ऐसे में चेयरमैन पद के दावेदारों के सामने सभी वर्गों को साधने की चुनौती रहेगी। राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की सक्रियता भी इस चुनाव को दिलचस्प बना सकती है। कई संभावित प्रत्याशी अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं, लेकिन पर्दे के पीछे बैठकों और संपर्कों का दौर जारी है।Chairman Election 2026

 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

रोचक होगा चेयरमैन पद का मुकाबला: नपा प्रधान पद के लिए पिछले चुनाव यानि 2020 में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार भी मुकाबला खासा रोचक होने वाला है। पिछली बार पहली बार सीधे चेयरमैन के चुनाव हुए थे तथा इस बार भी सीधे ही चुनाव होना है। बताया हा रहा है पिछली बार वाले छह प्रत्याशी इस बार भी चुनाव लडने जा रहे है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा नए शामिल हो सकते है। चुनावों की तैयारी को लेकर धारूहेडा मे होडिंग लगने शुरू हो गए है।Chairman Election 2026

 

पिछली बार भाजपा की हुई थी किरकरी: दिसंबर 2020 में नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन चुनाव में जजपा ने राव मानसिंह को ही अपना प्रत्याशी बनाया था। राव मान सिंह उस चुनाव में कड़ी टक्कर भी नहीं दे पाए। यहां तक वह पहले-दूसरे स्थान की जगह छठें स्थान पर रहे। अब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार है देखना होगा इस बार राव साहब किसको टिकट दिलाते है।Chairman Election 2026

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp