Suspended: रेवाड़ी SP हमेंद्र कुमार मीणा की बडी कार्रवाई ?

On: September 26, 2026 2:23 PM
Follow Us:
SUSPENDED

Suspended: रेवाड़ी जिले में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता करने वालो की खैर नहीं है। SP  हमेंद्र कुमार मीणा ने ड्यूटी में कोताही बरतने और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में डहीना चौकी में तैनात सब- इंस्पेक्टर विकास को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि रेवाड़ी में पिछले 14 दिनों में पांच कर्मियों पर कार्रवाई कर चुके है। एसपी की इस कार्रवाई से प्रशासन में हडंकप मच गया है।

डहीना के सब- इंस्पेक्टर विकास लाइन हाजिर: एक बार फिर एसपी हमेंद्र कुमार मीणा ने बडी कार्रवाई की है। एसपी ने शनिवार को सब- इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं के चलते सस्पेंड कर दिया है।

14 दिन में पांच पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई: एसपी हमेंद्र मीणा ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ सौम्य और विनम्र व्यवहार रखें बता दें कि, बीते 14 दिनों के दौरान जिले में लापरवाही के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग के अंदर हड़कंप मचा हुआ है।

केस एक: : 18 सितंबर को सबसे पहले एसपी ने मॉडल टाउन थाना के मुंशी और सीआईए (CIA) के दो हेड कांस्टेबल पर भी लापरवाही तथा अनियमितता के चलते सस्पेंड किया थां

केस दो: 20 सितंबर को धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) महेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने और अभद्रता करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई थीं

केस तीन: 26 सिंतबर को ड्यूटी में कोताही बरतने और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में डहीना चौकी में तैनात सब- इंस्पेक्टर विकास को लाइन हाजिर कर दिया गया

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now