सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण 7 को

Written by: हर्ष चौहान

Published:

  धारूहेड़ा :   गरीब नगर स्थित नन्दू गोशाला धारूहेड़ा एवं उपचार शाला में मंगलवार 7 जुलाई को हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं प्रतिमा अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा गौ…


नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण 7 को
नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण 7 को
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

धारूहेड़ा :   गरीब नगर स्थित नन्दू गोशाला धारूहेड़ा एवं उपचार शाला में मंगलवार 7 जुलाई को हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं प्रतिमा अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरण यादव मुख्य अतिथि, वहीं नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

IMG 20260706 WA0000

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

नन्दू गोशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया की सुबह 8:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं हवन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 9:00 बजे हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर गौशाला परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दोपहर बाद होगा भंडारा
आयोजन के दौरान श्रद्धालु भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन भी होगा। मूर्ति अनावरण के बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक, धार्मिक एवं गौसेवा से जुड़े लोगों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp