शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Bihar Election: मधुबन से टिकट कटने पर राजद नेता मदन शाह का राबडी आवास पर जमकर ड्रामा

Written by: Best24News

Published:

Bihar Election: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी चरम पर है। बिहार में टिकट को लेकर राबडी देवी के मकान पर हुआ ड्रामा तेजी से वायरल हो रहा…


RJD leader Madan Shah creates huge drama at Rabris residence after ticket is cut from Madhuban
RJD leader Madan Shah creates huge drama at Rabris residence after ticket is cut from Madhuban
Google News Follow us on Google

Bihar Election: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी चरम पर है। बिहार में टिकट को लेकर राबडी देवी के मकान पर हुआ ड्रामा तेजी से वायरल हो रहा है। मधुबन से टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल का एक नेता राबड़ी आवास के बाहर कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रोने लगे।Bihar Election

Advertisement

2.7 करोड मांगने का आरोप: मदन शाह ने न केवल राबडी के मकान पर ड्राम किया वहीं दौरान उन्होंने संजय यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद नेता संजय यादव ने 2.7 करोड़ मांगे थे, जब उसने इतना पैसा देने से इनकार कर दिया, तो पार्टी का टिकट किसी और को दे दिया गया।Bihar Election

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

एक तरफ एनडीए में शामिल सभी दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी और कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। इस बीच राजधानी पटना से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

 

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सिर्फ दो हजार से हारा मदन: बता दे कि राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुझे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने का वादा किया था। बता दें कि 2020 में भी मदन शाह ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था लेकिन उस चुनाव में उन्हें दो हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

डेरा जमाया फिर भी नहीं मिला टिकट: इस बार भी पार्टी की ओर से सिंबल मिलने की उम्मीद में वो लगातार पटना में डेरा जमाए हुए थे लेकिन पार्टी ने इस बार किसी और को सिंबल दे दिया और इससे नाराज होकर वो कुर्ता फाड़कर रोने लगे।

 

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp