
रेवाड़ी (Best24News) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को मानक हेलमेट पहनने, कार में चालक सहित सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, रेड लाइट और यातायात संकेतों का पालन करने तथा रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने की भी हिदायत दी है।
पुलिस ने सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने और निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने, आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखने तथा बारिश, धुंध और खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को तुरंत रास्ता देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा लाने का शेड्यूल, जानिए आपके गांव का कब है नंबर
रेवाड़ी पुलिस ने आमजन से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय बरती गई छोटी सी सावधानी किसी बड़े हादसे को रोक सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में टैक्सी चालक उतरे सड़कों पर, जानिए क्या है इनकीें मांग
