रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari News: खरखड़ा-भटसाना सड़क की हालत बदहाल, दो साल में ही जर्जर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में खरखड़ा से भटसाना को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। महज दो साल पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई यह…


Rewari News: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में खरखड़ा से भटसाना को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। महज दो साल पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई यह सड़क अब जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश से पहले ही सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे हादसों और कई बार की शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।Rewari News

भटसाना के सरपंच भूप सिंह, जिला पार्षद निरंजन पटवारी और स्थानीय ग्रामीणों संदीप, कोमल यादव, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च हुए थे, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मात्र दो बरसों में ही सड़क की रोडियां निकलने लगी हैं और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बरसात में पानी भरने से हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आए दिन बाइक सवार गिरते हैं और चोटिल होते हैं।Rewari News

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क के इस हाल ने न सिर्फ आम जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी मुश्किल में पड़ सकती हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।Rewari News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp