Rewari News: नपा धारूहेड़ा ने चलाया अभियान, अवैध होडिंग हटाए, दी चेतावनी

On: April 12, 2026 2:04 PM
Follow Us:
नपा धारूहेड़ा ने हटाए अवैध होर्डिंग, दी चेतावनी

Rewari News: धारूहेड़ा: नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे दर्जनों होर्डिंग व बैनरों को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और बैनर शहर की सुंदरता को खराब कर रहे थे और कई स्थानों पर ये यातायात में भी बाधा बन रहे थे।Rewari News

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार शहर में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोग बिना अनुमति के बिजली के खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग व बैनर लगा देते हैं।

नपा सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का होर्डिंग, पोस्टर या बैनर लगाने के लिए पहले नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानिए क्यों पडी जरूरत’ बता दे अगले माह नपा में वार्ड मेंबरो व चेयरमैन के चुनाव होने है। चुनावों को लेकर चुनाव विभाग की ओर से ड्राफ्ट सूची जारी की जा चुकी है। वहीं आरक्षण को लेकर भी ड्रा हो चुका है। ऐसे में बडी संख्या में चुनाव लडने वाले प्रति​निधियों की ओर से कस्बे में जगह जगह बेनर व पोस्टर लगा दिए है। खंबों पर जगह जगह लगे बेनर व होर्डिंग तेजी से लगाए जा रहे है। बढते बेनरो के चलते ही यह निर्णय लिया तथा सयुंक्त अभियान चलते हुइ अवैध होडिं व वेनर हटाए जा रहे है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now