शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Rewari News: दीपिका यादव बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर , जानिए कौन है वो ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी की समाजसेवी दीपिका यादव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद रेवाड़ी सहित हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों…


Rewari News: दीपिका यादव बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर , जानिए कौन है वो
Rewari News: दीपिका यादव बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर , जानिए कौन है वो
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी की समाजसेवी दीपिका यादव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद रेवाड़ी सहित हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लगातार बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है।

Advertisement

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर मजबूत पकड़ के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में यह दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।Rewari News

कहा निष्ठा से काम करेंगी: उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। दीपिका यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें संगठन से जोड़कर नेतृत्व के लिए तैयार करना है, जिसे लेकर वे पूरी निष्ठा से काम करेंगी।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp