गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Rewari: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.52 लाख रुपये की ठगी, झारखण्ड से काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari: साइबर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 5.52 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…


Rewari: साइबर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 5.52 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के जिला गिरेडी के गांव गांधी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी उपेंद्र व जिला गिरेडी के गांव भंडारी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी रोहित के रूप में हुई है।

Advertisement

जांचकर्ता ने बताया की गत 28 जुलाई को मूल रूप से यूपी के जिला प्रयागराज के गांव कनिहार नरहरपुर निवासी दिनेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह इस समय बावल के छोटूराम चौक के पास रह रहा है। उसने 12 अप्रैल को अपने मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम पर आया एक विज्ञापन देखा था।

विज्ञापन में लिखे नंबरों पर संपर्क करने पर उसे एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। उसे बताया कि उसे यूएस में मैकेनिकल टेक्निशियन की जॉब दिला दी जाएगी। उसका व्हाट्सएप पर ही इंटरव्यू लेने के बाद उसे बताया गया कि उसका चयन हो गया है। उसके पास यूएसए एंबेसी के नाम पर एक फोटो भेजी गई, जिसमें अंकित नाम के व्यक्ति का खाता नंबर और बैंक का आईएफएससी कोड लिखा हुआ था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

व्हाट्स एप पर बात करने वाले ने उसे 22,980/- रुपये भेजने को कहा, तो उसने फोन-पे के जरिए यह राशि भेज दी। दिनेश ने आरोप लगाया कि बाद में उसे कभी टिकट के नाम पर तो कभी किसी अन्य बहाने से पैसे ट्रांसफर कराए गए। उसके अलग-अलग बैंक खातों से 5 लाख 51 हजार 960/- रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद और अधिक पैसों की डिमांड की, तो उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी झारखंड के जिला गिरेडी के गांव गाधी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी उपेंद्र व जिला गिरेडी के गांव भंडारी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित के बैंक खाते में ठगी की राशि में से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि उपेंद्र ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp