
Red Alert In Haryana: हरियाणा में लगातार छठे दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। आसमान से आग बरसने के साथ गर्म हवाओं के थपेडे़ पूरे दिन चलते रहे। सिरसा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे ओर भी मौसम बिगडने वाला है, क्योंकि गर्म हवा की तीव्रता और तापमान में और इज़ाफा होने की संभावना है। हालांकि, 15 जून के आसपास हल्की बारिश या धूलभरी आंधी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तब तक सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।Red Alert In Haryana
विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते हर साल गर्मी का प्रकोप पहले से ज्यादा गहरा होता जा रहा है। ऐसे में सरकार और नागरिकों दोनों को मिलकर तैयारी करनी होगी। जनता से अपील की गई है कि पानी का भरपूर सेवन करें, ढीले कपड़े पहनें और धूप में निकलने से बचें। लू की इस मार में सतर्कता ही सुरक्षा है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !
प्रशासन जारी की एडवाइजरी: हरियाणा सरकार ने स्कूलों को पहले ही गर्मी की छुट्टियों के तहत बंद कर रखा है, लेकिन अब सरकारी निर्माण स्थलों और खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।Red Alert In Haryana
ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
श्रम विभाग ने ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कोई भी श्रमिक खुले में कार्य न करे। साथ ही, स्थानीय प्रशासन द्वारा पानी के टैंकर और कूलिंग प्वाइंट्स की व्यवस्था शुरू की जा रही है, ताकि लू के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सके।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert
Red Alert In Haryana: चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है. इसके अलावा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट लागू है. , यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया गया है.
