रविवार, 1 नवम्बर 2026

Railways News: हरियाणा के रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द, यहां पढे ट्रेनो के नाम

Written by: Best24News

Published:

Railways News: रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी रेलवे ने शेयर की है। दिल्ली सराय रोहिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल…


Railways News: रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी रेलवे ने शेयर की है। दिल्ली सराय रोहिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली केई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों को तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।

16 अप्रैल को रेवाड़ी से गुजरने वाली पांच ट्रेनें रीशेड्यूल की जाएंगी और तीन ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी। विशेष रूप से, गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन 16 अप्रैल को उदयपुर सिटी से अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

17 अप्रैल को, रेवाड़ी से गुजरने वाली छह ट्रेनें भी रद्द की जाएंगी। यह ब्लॉक रेवाड़ी-जयपुर और दिल्ली रूट के व्यस्तता को देखते हुए यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, क्योंकि इस रूट पर प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं।

 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp