सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Railways News: झुंझुनूं रतनगढ़-चूरू के बीच दोहरीकरण के चलते हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेने हुई रद्द, यहां पढें अपडेट

Written by: Best24News

Published:

Railways News: हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली ट्रेनो को लेकर बडी अपडेट सामने आई है। झुंझुनूं रतनगढ़-चूरू के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते इसी माह में कई ट्रेनो के रूट में…


Railways News: हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली ट्रेनो को लेकर बडी अपडेट सामने आई है। झुंझुनूं रतनगढ़-चूरू के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते इसी माह में कई ट्रेनो के रूट में बदलाव किया गया है। इसी को लेकर रेवाड़ी-सीकर लोकल ट्रेन का संचालन 10 मई से 28 मई तक बंद रहेगा

Advertisement

 

  • रेवाड़ी-सीकर लोकल ट्रेन: यह ट्रेन 10 मई से 28 मई तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन आमतौर पर दोपहर 3 बजे रेवाड़ी से चलकर शाम 7:10 बजे झुंझुनूं आती है और सुबह 7:25 बजे सीकर से चलकर 8:33 बजे झुंझुनूं आती है और फिर रेवाड़ी जाती है।
  • अरावली एक्सप्रेस (गंगानगर से बांद्रा): मई में 11 दिन यह ट्रेन लोहारू-झुंझुनूं होकर चलेगी। वर्तमान में यह गंगानगर से राजगढ़, चूरू, बिसाऊ, सीकर होकर चल रही है।
  • फिरोजपुर कैंट से रामेश्वरम एक्सप्रेस: 6 मई को यह ट्रेन चूरू-फतेहपुर रूट की बजाय लोहारू-झुंझुनूं होकर जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है।
  • कोटा-हिसार-सिरसा ट्रेन: यह ट्रेन 5 मई से 26 मई तक नियमित रूप से झुंझुनूं होकर चलेगी। वर्तमान में यह सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार) झुंझुनूं होकर चलती है और बाकी तीन दिन (मंगलवार, बुधवार, रविवार) सीकर से चूरू होकर चलती है। इस बदलाव से झुंझुनूं के लोगों को 22 दिन तक रात 9 बजे रोजाना जयपुर जाने के लिए ट्रेन मिलेगी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

  • रद्द: रेवाड़ी-सीकर लोकल ट्रेन (10 मई से 28 मई तक)
  • रूट बदला: अरावली एक्सप्रेस (मई में 11 दिन), फिरोजपुर कैंट से रामेश्वरम एक्सप्रेस (6 मई को)
  • नियमित रूप से झुंझुनूं होकर चलेगी: कोटा-हिसार-सिरसा ट्रेन (5 मई से 26 मई तक)
Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp